ODI World Cup में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप 10 बैट्समैन

आइए आपको नेक्स्ट स्लाइड से बताते हैं कि 50 ओवर के विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज कौन हैं।

1) ग्लेन मैक्सवेल

वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है। मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए महज 40 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की।

2) एडम मार्करम

श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में एडम मार्करम ने सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मार्करम ने 49 गेंदों में शतक लगाते हुए केविन ओ ब्रयान के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था।

3) केविन ओ ब्रयान

वनडे विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओ ब्रयान का नाम दर्ज है। केविन ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक जमाया था।

4) ग्लेन मैक्सवेल

वनडे विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल चौथे नंबर पर काबिज हैं। मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2015 में 51 गेंदों पर शतक जमाया था।

5) एबी डिविलियर्स

50 ओवर के विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स अब पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में 52 गेंदों पर शतक ठोका था।

6)  इयोन मोर्गन

इयोन मोर्गन वनडे विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में छठे नंबर पर काबिज हैं। मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2019 में 57 गेंदों पर शतक जमाया था।

7)  रोहित शर्मा

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप का सातवां सबसे तेज शतक लगाया। हिटमैन ने 63 गेंदों पर सेंचुरी जमाई और इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।

8)  कुशल मेंडिस

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए कुशल मेंडिस ने वनडे विश्व कप इतिहास का आठवां सबसे तेज शतक जमाया। मेंडिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों पर सेंचुरी जमाई।

9) मैथ्यू हेडन

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में मैथ्यू हेडन नौवें नंबर पर काबिज हैं। हेडन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2007 में 66 गेंदों पर शतक जमाया था।

10) जिम डेविसन

कनाडा के बल्लेबाज जिम डेविसन के नाम वनडे विश्व कप का 10वां सबसे तेज शतक दर्ज है। डेविसन ने साल 2003 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 67 गेंदों पर शतक लगाया था।

For more News Like This