EPFO Interest Rate: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब PF पर मिलेगा 8.25% Interest

EPFO Interest Rate: एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने शनिवार (10 फरवरी) को अपनी 235वीं बैठक में एक सिफारिश की है। इसके तहत अब एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट में जमा राशि पर 8.25% ब्याज मिलेगा। यह सरकार की मंजूरी के बाद लागू हो जाएगा।
इस बात की जानकारी आज श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव (Labor and Employment Minister Bhupendra Yadav) ने दी है। नई दरें लागू हो जाने के बाद अगर आपके ईपीएफ अकाउंट में 1 लाख रुपये जमा हैं तो इस पर साल में 8,250 रुपये का ब्याज मिलेगा।
बीते साल तय किया गया था 8.15% ब्याज
पिछले साल मार्च में EPFO ने इसे 8.15% तय किया था। देश के 6 करोड़ से अधिक कर्मचारी पीएफ के दायरे में आते हैं। EPFO Act के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी + DA का 12% पीएफ अकाउंट में जाता है। कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी + DA का 12% कॉन्ट्रिब्यूट करती है। कंपनी के 12% कॉन्ट्रिब्यूशन में से 3.67% पीएफ अकाउंट (PF Account) में जाता है और बाकी 8.33% पेंशन स्कीम (Pension Scheme) में जाता है।