नए साल में कई बैंकों ने FD ब्याज दरों में बदलाव किए है। तो आइए यहां उन बैंकों के बारे में जानते है जिन्होंने 2024 में ब्याज दरों में बदलाव या संशोधन किए है।
कर्नाटक बैंक सामान्य नागरिकों के लिए ₹2 करोड़ से कम राशि पर 3.5% से 7.25% के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है। नई दरें 20 जनवरी से प्रभावी हैं।
19 जनवरी से सामान्य नागरिकों को ₹2 करोड़ से कम राशि पर 3.5% से 7.25% के बीच ब्याज दरें मिलेगी। वहीं सीनियर सिटीजन को सामान्य दरों से 0.50% अधिक ब्याज मिलेगा। Next Slide..
वहीं सुपर वरिष्ठ नागरिकों पर लागू अतिरिक्त ब्याज दर से 0.25% अधिक है। यानी कि सामान्य लागू ब्याज दर से 0.75% अधिक।
फेडरल बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर 5 वर्ष और उससे अधिक की अवधि पर 3% से 7.75% के बीच सावधि जमा ब्याज दरें प्रदान करता है। Next Slide..
वरिष्ठ नागरिकों के लिए, बैंक 3.50% से 8.25% के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है। दरें 17 जनवरी से प्रभावी हैं।
आईडीबीआई बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD पर सामान्य नागरिकों के लिए 3% से 7% और बुजुर्गों के लिए 3.50% से 7.50% के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है।
15 जनवरी के बाद से बैंक ऑफ बड़ौदा 4.25% से 7.25% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
आम नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 3.5% से 7.25% तक की छूट प्रदान करता है। Next Slide..
बैंक सात दिनों से दस साल में परिपक्व होने वाली FD पर 4% से 7.75% तक ब्याज दर प्रदान करता है, और सुपर सीनियर्स को 4.3% से 8.05% तक ब्याज दर प्रदान करता है।
कोटक बैंक 4 जनवरी से सामान्य नागरिकों के लिए 2.75% से 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.25% से 7.80% की ब्याज दर प्रदान करता है।